एक अणे मार्ग पहुंचे तेजस्वी, संजय झा, विजय चौधरी व ललन सिंह; नीतीश कुमार से हो रही मुलाकात

बिहार की राजनीति में बुधवार का दिन काफी अहम है. नीतीश कुमार बुधवार दोपहर दो बजे एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे. नीतीश पहली बार साल 2000 में सात दिन के मुख्यमंत्री बने थे. अगले 22 साल में अब तक वे कुल छह बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं. यानी आज नीतीश कुल आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. इसी दौरान तेजस्वी यादव एक मार्ग नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गए है. तेजस्वी यादव के एक अणे मार्ग पहुंचने के बाद जदयू के कई नेता वहां पहुंचे हैं. जदयू अध्यक्ष ललन सिंह, विजय चौधरी और संजय झा को मुख्यमंत्री आवास जाते देखा गया है.

सीएम आवास पर अहम बैठक हो रही है, जहां नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव कैबिनेट विस्तार पर नीतीश कुमार से चर्चा करेंगी. नीतीश कुमार यह चार्चा करेंगी की आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस, हम और माले से कौन-कौन मंत्री बनेंगे. शपथ से पहले सीएम आवास पर बैठक हो रही है. जिसमे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी मौजूद हैं. नीतीश कुमार से तेजस्वी यादव मुलाकात कर रहे है. एक अणे मार्ग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. जानकारी के अनुसार कैबिनेट विस्तार पर चार्चा के आसार है.

बता दें की बिहार में 5 साल बाद फिर महागठबंधन की सरकार फिर से बनने जा रही है. राजद-कांग्रेस समेत 7 पार्टियों के सहयोग से बुधवार को राजभवन में नीतीश कुमार 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ तेजस्वी यादव भी डिप्टी सीएम बनेंगे. इसी बीच RJD ने विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

1 घंटा ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

8 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago