बिहार के जमुई जिले में एक ट्यूशन टीचर अपनी स्टूडेंट को पढ़ाते पढ़ाते दिन दे बैठे. इस बीच छात्रा कई दिनों तक जब पढ़ने के लिए नहीं आई तो टीचर बेचैन हो गया. वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर तक पहुंच गया. लेकिन वहां वो हो गया जिसकी कल्पना भी उसने नहीं की होगी.
जब शिक्षक अपनी छात्रा से मिलने उसके घर पहुंचा था. इसी दौरान स्वजनों ने उसे बंधक बना लिया. मामले में स्वजनों ने ग्रामीणों की सलाह ली और देर रात दोनों की शादी करा दी गई. इस पूरे विवाह का मौके पर मौजूद लोगों ने फोन से वीडियो भी बना लिया. अब यही वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.
शिक्षक के बारे में बताया जा रहा है कि वो मुंगेर जिले के रोपा मोड़ का रहने वाला है. जमुई के बरहट इलाके के एक गांव में रहता है और यही कोचिंग ट्यूशन पढ़ाता है. ट्यूशन पढ़ाने के दौरान ही दोनों में प्रेम हो गया था. दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में स्वजनों को जानकारी हो गई थी. मामला मलयपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.
मामले के बारे में कहा जा रहा है कि दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में परिवार वालों को पता चला तो शिक्षक को मिलने के लिए बुलाया गया लेकिन वो नहीं गया. इसके बाद छात्रा की कोचिंग छुड़वा दी गई. काफी दिन तक कोचिंग नहीं पहुंची छात्रा से मिलने ही शिक्षक उसके घर पहुंचा था. तभी उसकी शादी करवा दी गई. पूरे मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी है लेकिन किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है. पुलिस का कहना है कि वो अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…