पटना के तेल कारोबारी प्रमोद बागला हत्याकांड में चौक थाना पुलिस ने सात बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश करने का दावा किया. डीएसपी अमित शरण ने बताया कि प्रमोद बागला की हत्या शराब कारोबारी जयकांत की पत्नी सुमन ने करायी थी. उसने सात शूटरों को सुपारी देकर हत्या करवायी थी. इस मामले को रंगदारी में बदलने की कोशिश की थी. डीएसपी अमित शरण के नेतृत्व में एसआईटी टीम ने अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया.
5 लाख की दी थी सुपारी:
बताया जाता है कि जयकांत के इशारे पर ही उसकी पत्नी सुमन ने तेल कारोबारी प्रमोद की हत्या के लिए सात युवकों को सुपारी दी थी क्योंकि वे शराब के धंधे का विरोध करते थे. बागला ने ने सीसीटीवी लगवा दिया था जिससे शराब के अवैध धंधे जयकांत को परेशानी हो रही थी. इससे जयकांत काफा खफा था. इसी के चलते उसने अपनी पत्नी के माध्यम से शूटरों से हत्या करवा दी. इस हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी गयी थी. गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने पांच मोबाइल जब्त किए. नामजद फरार रोहित कुमार उर्फ गोलू तथा रंजीत कुमार उर्फ बेलछी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
जेल में बंद है शराब तस्कर जयकांत:
डीएसपी ने बताया कि तेल कारोबारी की हत्या के बाद एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित कर मामले की छानबीन की गई. इस दौरान पता चला कि हत्याकांड में आधा दर्जन से अधिक अपराधी शामिल थे. सीसीटीवी से घटनास्थल पर खड़े युवकों की पहचान की गई. छानबीन के दौरान पता चला कि जेल में तीन हत्याकांड के आरोप में बंद शराब तस्कर जयकांत राय की पत्नी सुमन देवी ने तेल कारोबारी की हत्या के लिए अपराधियों को पांच लाख रुपये दिये थे. इसके बाद अपराधियों ने इस मामले को रंगदारी से जोड़ने की कोशिश की थी.
सीसीटीवी लगाने थे खफा थे शराब कारोबारी:
गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को बताया कि शराब के धंधे को लेकर तेल कारोबारी ने कई बार टोका था. इसके बाद बागला ने रास्ते में सीसीटीवी लगवा दिया था. इसका शराब तस्कर ने विरोध किया था. शराब तस्कर को संदेह था कि तेल कारोबारी ही उसकी शराब पकड़वा देता है. इसके चलते ही उसने हत्या की साजिश रची. जयकांत की पत्नी ने बागला की हत्या के लिए अपराधियों को सुपारी दी.
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…