झारखंड में बैठ कर बिहार में शराब की सप्लाई करने वाला बड़ा माफिया विपिन गिरफ्तार, रांची से हुई अरेस्टिंग

बिहार पुलिस की मद्य निषेध विभाग की टीम राज्य के बाहर के शराब माफियाओं पर नकेल कसने की कवायद में लगातार जुटी हुई है. इसी कड़ी में टीम ने झारखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी रांची के एक बड़े शराब माफिया विपिन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. विपिन कुमार सिंह पिछले कई महीनों से लगातार बिहार में शराब की आपूर्ति में जुटा हुआ था. मद्य निषेध विभाग की टीम इस शराब माफिया के खिलाफ लगातार सबूत जुटा रही थी और ठोस सबूतों के आधार पर पुलिस ने रांची में दबिश देकर विपिन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

इसकी गिरफ्तारी बरियातू इलाके में स्थित बैजनाथ रेसिडेंशियल से हुई है. मद्य निषेध विभाग के एसपी की मानें तो राजधानी में बैठकर विपिन कुमार सिंह बिहार के कई जिलों में शराब की अवैध रूप से सप्लाई कर रहा था. उत्तर बिहार के कई जिलों को इसने अपना अड्डा बना रखा था, खासकर सीमांचल में अररिया और उसके अलावा सुपौल और नरपतगंज में यह शराब माफिया लगातार शराब की आपूर्ति कर रहा था. मद्य निषेध विभाग की टीम ने इस पूरे मामले की जांच की तब एक चौंकाने वाला भी खुलासा हुआ.

दरअसल शराब की खेप लेकर जो ट्रक झारखंड से बिहार आता था उसे उसके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक फोर व्हीलर वाहन भी स्कॉर्ट करता था. यह गाड़ी किसी और की नहीं बल्कि गिरफ्तार किए गए शराब माफिया विपिन कुमार सिंह की ही होती थी. इस तरह अपने नायाब तरीके से यह चार बार ट्रक से भरा शराब बिहार पहुंचा चुका था. मद्यनिषेध विभाग की टीम को इस बात का भी सबूत मिला है कि पिछले साल नवगछिया के खरीक थाना की पुलिस ने जो शराब की एक बड़ी खेप जब पकड़ी थी तब वह ट्रक से रांची से पहुंचा था.

इस ट्रक को ऑल्टो कार एस्कॉर्ट कर रही थी. ड्राइवर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जब पूछताछ की तब उसे पता चला कि यह विपिन कुमार सिंह के ही नाम पर है. इसके बाद से ही मद्य निषेध विभाग की टीम शराब माफिया तक पहुंचने में लगातार जुटी हुई थी. मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद विपिन कुमार सिंह को पटना लाया जाएगा. संभावना है कि सोमवार को विपिन कुमार सिंह पटना लाया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

5 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

18 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

19 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

19 घंटे ago