बिहार में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. मुजफ्फरपुर के बीएसओ के कई ठिकानों पर रेड मारा गया है. शनिवार को मुसहरी ब्लॉक के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कई ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पटना व मुजफ्फरपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गयी है. आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई इस कार्रवाई में 12 लाख कैश और एक किलो के करीब सोने के जेवर मिलने की बात सामने आ रही है.
शनिवार को निगरानी की टीम ने मुसहरी ब्लॉक के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कई ठिकानों पर ये रेड मारा. पटना में भी छापेमारी की सूचना है. बता दें कि अभी पिछले दिनों ही भागलपुर में एक भ्रष्ट इंजीनियर के कई ठिकानों पर भी छापेमारी की गयी है.
बिहार में करप्शन पर प्रहार का सिलसिला लगातार जारी है. मोतिहारी के भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मधुकांत मंडल के ठिकानों पर रेड हाल में ही मारा गया था. इस दौरान अभियंता के पास से ढेर सारे कैश और भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और मूर्तियां भी जब्त की गयी थी.
समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…