पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, ईमेल में कहा- 20 किलो RDX और स्लीपर सेल तैयार

ईमेल के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी भरा मेल आने के बाद खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, नैशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की मुंबई ब्रांच को भेजे गए ईमेल में पीएम को मारने की धमकी दी गई। इसमें कहा गया कि 20 स्‍लीपर सेल तैयार हैं जिनके पास 20 किलो RDX मौजूद हैं। ईमेल करने वाले ने लिखा कि वह आत्‍महत्‍या कर रहा है ताकि पीएम मोदी को मारने की साजिश का पर्दाफाश न हो सके। सुरक्षा एजेंसियां जानकारी जुटा रही हैं कि पीएम मोदी को मारने की साजिश के संबंध में जो ई-मेल मिला है उसका स्रोत क्या है।

ईमेल के मुताबिक, हमले की योजना तैयार हो चुकी है। मेल में कहा गया है कि मेल लिखने वाले के अनेक आतंकियों से भी संबंध है। नैशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने धमकी भरा ई-मेल खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को भेज दिया है। जिस मेल आईडी से मेल आया है उसकी गहन जांच जारी है।

धमकी वाले ईमेल में लिखा है कि वह प्रधानमंत्री के साथ लाखों लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार है। ईमेल में कहा है, ‘…मैं कुछ आतंकियों से मिला हूं, वो RDX में मेरी मदद करेंगे, मैं खुश हूं कि मुझे बड़ी आसानी से बम मिल गए और अब मैं हर जगह धमाका करूंगा… मैं प्‍लान कर लिया है, 20 स्‍लीपर सेल ऐक्टिवेट की जाएंगी और लाखों लोग मारे जाएंगे…’

पहले भी पीएम मोदी को उड़ाने की मिली धमकी

पिछले साल नवंबर में भी पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यूजर ने ट्वीट कर दोनों नेताओं को जान से मारने की धमकी दी थी। यूजर की पहचान दीपक शर्मा के रूप में हुई थी। जानकारी के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई थी। पुलिस ने ट्विटर से यूजर के बारे में जानकारी मांगी थी।

22 साल के युवक ने दी थी धमकी

पिछले साल जून में 22 साल के सलमान ने पुलिस को कॉल करके पीएम को जान से मारने की धमकी दी थी। युवक ने कॉल कर कहा था कि मुझे मोदी को मारना है। पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी कुछ दिन पहले ही बेल पर बाहर आया था। उसके खिलाफ पहले से ही कई केस दर्ज थे।आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया था कि जेल के अंदर जाने के लिए उसने यह कॉल किया था।

30 करोड़ रुपये की सुपारी देने की धमकी

पिछले साल जनवरी में भी एक युवक ने शराब के नशे में पुलिस को कॉल कर पीएम को जान मारने की धमकी दी थी। इस फोन के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था था। शख्स ने फोन पर कहा था कि वह पीएम को मारने के लिए 30 करोड़ रुपये की सुपारी देगा। पुलिस ने जल्द ही कॉल करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया था। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय पिंटू सिंह के रूप में हुई थी। दिल्ली के सागरपुर में रहने वाला आरोपी युवक पेशे से कारपेंटर का काम करता था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

1 घंटा ago

मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

13 घंटे ago