पटना : सड़क हादसे में युवक की मौत, गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहन को किया आग के हवाले

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

राजधानी पटना से सटे पटना सिटी में रविवार की शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक जख्मी हो गया. मृतक की पहचान रोहित कुमार के रुप में हुई है. जख्मी का नाम सुनील कुमार है. सुनील की 13 अप्रैल को शादी थी. रोहित और सुनील भाई हैं. दोनों भाई सादी का कार्ड बांटकर आ रहे थे. इसी क्रम में एनएच 30 पर उलटे साइड से आ रही कैदी वाहन ने उनकी स्कूटी में धक्का मार दिया और फिर रोहित को कुचलते हुए वह वहां से भागने का प्रयास किया. लेकिन, स्थानीय लोगों ने दौड़कर कैदी वाहन को घेर लिया और हंगामा करना शुरु कर दिए.

घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच जाम कर दिया और फिर कैदी वाहन को आग के हवाले कर दिया. मामले की सूचना मिलने के पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है. आक्रोशित लोगों को शांत करवाने का प्रयास कर रही है. लेकिन आक्रोशित लोग शांत नहीं हो रहे हैं. इसके कारण बाईपास पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हवाई फायरिंग भी किया है. हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है. घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

3 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

4 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

8 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago