बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर आज मतदान, 7 अप्रैल को रिजल्ट की घोषणा

बिहार में आज 24 सीटों पर विधान परिषद का चुनाव है। स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां मुकम्मल है। राज्य के सभी 534 प्रखंडों में मतदान केंद्र बनाया गया है। कुल 187 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। सुबह आठ से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। इस चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत तो पार्टियों की साख दांव पर लगी हुई है।

बिहार विधान परिषद चुनाव की बड़ी बातें

  • 24 सीटों पर हो रहा विधान परिषद का चुनाव
  • 24 सीटों पर कुल 187 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला
  • कुल 1,34,106 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग
  • सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान
  • 7 अप्रैल को विधान परिषद चुनाव का नतीजा
  • सभी मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की व्यवस्था
  • सभी 534 प्रखंडों में बनाए गए हैं मतदान केंद्र
  • मतदान के लिए पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य
  • बूथ के 200 मीटर दूरी तक सुरक्षा गार्ड को ले जाने पर पाबंदी
  • प्राइवेट गार्ड या सशस्र सुरक्षाकर्मी नहीं जा सकेंगे साथ
  • सांसद, विधायक, विधान पार्षद, मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य वोटर

जानिए.. किस सीट से कितने उम्मीदवार

  • सहरसा-सह-मधेपुरा-सह-सुपौल क्षेत्र से सर्वाधिक 14 प्रत्याशी
  • भोजपुर-सह-बक्सर क्षेत्र से सबसे कम दो उम्मीदवार मैदान में
  • पटना में 6 और नालंदा में 5, पूर्वी चंपारण में 7, मुजफ्फरपुर में 6, उम्मीदवार
  • गया-सह-जहानाबाद-सह-अरवल में 5, वैशाली में 6 प्रत्याशी
  • औरंगाबाद में 8, नवादा में 11, रोहतास-सह-कैमूर में 9 कैंडिडेट
  • सारण में 8, सीवान में 8, गोपालगंज में 6, पश्चिमी चंपारण में 7 उम्मीदवार
  • सीतामढ़ी-सह-शिवहर में 5, दरभंगा में 13, बेगूसराय-सह-खगड़िया में 12 प्रत्याशी
  • मधुबनी में 6, पूर्णिया-सह-अररिया-सह किशनगंज में 7, कटिहार में 8 कैंडिडेट

MLC चुनाव में किस पार्टी से कितने कैंडिडेट 

एनडीए की ओर से सभी 24 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं। इसमें बीजेपी के 12, जबकि जदयू के 11 प्रत्याशी हैं। एनडीए की ओर से पशुपति पारस की पार्टी को एक सीट दी गई है। वहीं, आरजेडी ने 23 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने कैंडिडेट उतारे हैं, जबकि एक सीट उसने सीपीआई को दी है। कांग्रेस की ओर से 24 विधान परिषद सीटों में 16 पर प्रत्याशी उतारा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

3 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

13 घंटे ago