Advertisement

लख्खी भोग बासमती चावल का ब्रैंड उसी स्वाद और उसी दाम में अब अलग-अलग नये पैकेजिंग में…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- पिछले कुछ सालों में लख्खी भोग बासमती चावल दिग्गज ब्रैंड के रूप में बनकर उभरा है। अब कंपनी के द्वारा चावल के कैटगरी की पैकिंग अलग-अलग आकर्षक पैकेटों में की गई है। समस्तीपुर में लख्खी भोग चावल के डिस्ट्रीब्यूटर राम अवतार निर्मल कुमार ने बताया है कि बाजार में इसका मुल्य पहले के तरह ही है। कंपनी के द्वारा बस पैकेजिंग को बदला गया है। इसका मुल्य पहले के तरह ही रखा गया है। उन्होंने बताया कि लख्खी भोग बासमती चावल की डुप्लीकेट पैकिंग भी बाजार में आ गई थी जिसकी शिकायत कंपनी को भी मिल रही थी। जिस कारण इसके पैकेजिंग को बदलने का निर्णय कंपनी के द्वारा किया गया है। लख्खी भोग के गोल्ड, डाइमंड, प्रीमियम, स्पेशल, बिरियानी पुलाव, बिरियानी-2 के नाम से 6 अलग-अलग पैकेट बनाई गई है। स्वाद के मामले में लख्खी भोग को लोग तो पहले से ही जानते हैं।

कंपनी का कहना है कि बासमती चावल का चुनाव करते हुए किसी तरह का कोई समझौता नहीं करना चाहिए। भारतीय महिलाएं भोजन की क्वालिटी को अभिमान से जोड़कर देखती हैं। उपभोक्ताओं को बताया गया है कि खोला चावल (खुला चावल) की जगह लख्खी भोग बासमती राइस अपनाना चाहिए। कंपनी का दावा है कि बिहार में 10 में से 9 महिलाएं लख्खी भोग ब्रैंड चुनने की सिफारिश करती हैं।

राम अवतार निर्मल कुमार ने बताया कि लख्खी भोग बासमती चावल दिग्गज ब्रैंड के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुका है। लोग बाजार में बासमती राइस खरीदने से पहले यह समझ सकें कि जिस तरह वो परिवार की चीजों के लिए समझौता नहीं करते, उसी तरह बासमती राइस खरीदने के दौरान भी ऐसा न किया जाए। लख्खी भोग चावल शुद्धता और क्वालिटी पर काफी ध्यान देता है, इसे प्रमाण की जरूरत नहीं है। कंपनी का दावा है कि वो सबसे उच्च क्वालिटी के चावल अपने ग्राहकों को पहुंचाती है। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। बतौर हमने कुछ ग्राहकों से बातचीत भी की, उनका कहना है की, जितने भी ब्रैंड हैं उसमें से लख्खी भोग बासमती राइस एक फ्लैगशिप ब्रैंड है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

47 मिनट ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

3 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

3 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

4 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

14 घंटे ago