रिटायर्ड आर्मी जवान के घुटना और कूल्हे का संपूर्ण प्रत्यारोपण माता चंद्रकला हाॅस्पीटल में हुआ
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर [संजीव तरूण] :- शहर के मोहनपुर स्थित माता चंद्रकला हॉस्पिटल में घुटनों और कूल्हे के प्रत्यारोपण में नई तकनीकी से मरीजों को पुनर्जीवन मिल रहा है। प्रसिद्ध हड्डी एवं नस रोग सर्जन डा. डीके शर्मा ने छपरा जिला निवासी रिटायर्ड आर्मी जवान सभापति सिंह का दोनों पांव के घुटना और कूल्हे का संपूर्ण प्रत्यारोपण किया। डा. शर्मा लगातार इस तरह के जटिल सर्जरी करने का नाम दर्ज करवा रहे है। आपरेशन के उपरांत मरीज अब पूरी तरह से अपने पांव पर चल रहे है।
डा. शर्मा पहली बार एक मरीज का तीन-तीन सफल आपरेशन किया है। मरीज ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से घुटना और ज्वाइंट में दर्द हो रहा था। घुटने में दर्द की वजह से सामान्य जीवन नहीं जी पा रहे थे। इसके साथ दुर्घटना में गिरने से कूल्हा भी टूट गया था। उन्हें चलने के लिए दूसरे पर आश्रित रहना पड़ता था। आपरेशन से पूर्व पटना सहित कई बड़े शहरों में इलाज कराने गए थे। लेकिन कहीं पर भी बेहतर इलाज की सुविधा नहीं मिली।
डा. डीके शर्मा ने बताया कि मरीज जब उनके पास आए थे तो वह तीव्र दर्द से परेशान थे, चल पाने की आस छोड़ चुके थे। बताया कि घुटना का प्रत्यारोपण पूर्णत: सुरक्षित और कामयाब है। उन्होंने कहा कि घुटने के दर्द या आस्टियो अर्थराइटिस से पीड़ित किसी भी उम्र के मरीज घुटना प्रत्यारोपण कराकर दर्द से पूर्ण निजात पा सकता है।
डा. शर्मा ने कहा कि घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के लिए पहले मरीजों को जिले से बाहर जाना पड़ता था। अब कम खर्च में घुटने का संपूर्ण प्रत्यारोपण किया जा रहा है। आपरेशन में डा. संजय कुमार, डा. सीके वर्मा, डब्लू कुमार, मनोरंजन कुमार, रमेश कुमार शर्मा, गगन कुमार, गंगाराम शर्मा, संजीव कुमार, दिलीप कुमार शर्मा, राजेश वर्णवाल, मनीष रमण सहित अन्य ने अहम भूमिका निभाई।