युवा समाजसेवी सन्नी हजारी ने रामभद्रपुर के छकनटोली पहुंच अग्निकांड में पीड़ित परिवारों को किया सहयोग
समस्तीपुर :- बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी के पुत्र युवा समाजसेवी सन्नी हजारी ने आज रामभद्रपुर पंचायत के छकनटोली पहुंच भीषण अग्निकांड में पीड़ित परिवारों से मिलें व अपने स्तर से पीड़ितों के बीच लूंगी, धोती व साड़ी का वितरण किया। इससे पहले महेश्वर हजारी ने भी छकनटोली पहुंच पीड़ितों के बीच सरकारी योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहयोग उपलब्ध करवाया था।
आपको बता दें कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत स्थित छकन टोली वार्ड 07 में बीते शुक्रवार की रात अचानक आग लगने से डेढ़ दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। एक ही परिवार के महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। मृतक की पहचान सोनेलाल राय की पत्नी किशुन देवी (65) वर्ष, अमलेश राय की पत्नी संगीता देवी (30) वर्ष और पुत्री गंगा कुमारी (8) वर्ष के रूप मे हुई। ये सभी एक ही परिवार के थे।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब 11 बजे छकन टोल के रामप्रसाद राय के घर अचानक आग लग गई। ग्रामीणों का कहना था देर रात होने के कारण लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग की लपटें आसपास के घरो मे फैल गई। देखते ही देखते 20 घर जल कर खाक हो गए। कोई भी अपने घरों से एक भी सामान नहीं निकाल पाया।
इस भीषण घटना का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घटना में किसी तरह अपनी जान बचाकर आग की लपटों से निकल गए। वहीं सुप्तावस्था में सोनेलाल राय के परिवार मे पत्नी, पतोहू और पोती की मौत घर के अंदर ही जलकर हो गई। ग्रामीणो की मदद से करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।