16 साल पुराने आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में उपेंद्र कुशवाहा समेत अन्य की हुई पेशी
समस्तीपुर :- 16 साल पुराने आदर्श चुनाव आचार संहित उलंघन के एक मामले में जदयू के एमएलसी उपेंद्र कुशवारा के अलावा जदयू के विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह, माकपा के रामदेव वर्मा, कांग्रेस के चंद्रबली ठाकुर व उजियारपुर से लोजपा के पूर्व विधायक भाजपा नेता शील कुमार राय बुधवार एसीजेएम प्रथम के कोर्ट में पेश हुए।
कोर्ट ने सभी लोगों कर दलील सुनने के बाद पुन: 9 अप्रैल सदेह उपस्थित होने का अादेश दिया है। जानकारी अनुसार 5 अक्टूबर 2005 को उजियारपुर प्रखंड के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश प्रसाद राऊत ने उक्त राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत उजियारपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। जिसकी आज सुनवाई न्यायालय में हुई।
उक्त मामले में एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा के साथ-साथ जेडीयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह, सीपीएम के पूर्व विधायक रामदेव वर्मा, कांग्रेस के पूर्व विधायक चंद्रबली ठाकुर और भाजपा नेता व पूर्व विधायक शील कुमार राय न्यायालय के समक्ष हाजिर हुए। न्यायालय ने सभी आरोपियों की दलील सुनी। इसके बाद न्यायालय ने सभी आरोपी को पुनः 9 अप्रैल को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया है।
उधर, कोर्ट में पेशी के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री व जेडीयू एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा व भाजपा नेता शील कुमार राय ने कहा कि उनके ऊपर आचार संहिता उल्लंघन का जो आरोप लगा है, वह पूर्ण रूप से गलत है उन्हें न्यायालय पर पूर्ण विश्वास है। अन्य पूर्व विधायकों ने भी न्यायालय पर विश्वास व्यक्त किया है।